AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

छपारा/सादक सिवनी. राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सादकसिवनी गांव के पास शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सिवनी से जबलपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ पार कर रहे साइकिल सवार राजकुमार भारती (35) निवासी सादक सिवनी को टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोडकऱ मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हादसा इतना भीषण था कि राजकुमार का शव बुरी तरह ट्रक के नीचे दब गया। वहीं शुक्रवार शाम को छपारा के संजय कॉलोनी निवासी गुलाम बाबू (62) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सादक सिवनी चौक पर एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। बुजुर्ग को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जंक्शन में बनाए जाएंगे ओवर ब्रिज
जिले के लखनादौन से लेकर छपारा, सिवनी तक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जितने भी जंक्शन बनाए गए हैं, उन स्थानों पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा ओवर ब्रिज बनाए जाने को लेकर सर्वे किया गया है और डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
15 Sept 2025 06:50 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।