12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगझर में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर बुधवार को सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन किया। चक्काजाम कर प्रशासन की व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना था कि छह दिनों से पानी की समस्या हो रही है। पीने के […]

2 min read
Google source verification

सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगझर में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर बुधवार को सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन किया। चक्काजाम कर प्रशासन की व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना था कि छह दिनों से पानी की समस्या हो रही है। पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। रोजमर्रा के काम नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी भीमगढ़ बांध से गांव में टंकी में आता था तो समस्या नहीं थी। अभी पानी सप्लाई की की व्यवस्था बिगड़ गई है। पांच से छह दिन के अंतराल पर पानी आ रहा है। कभी कभार एक-एक हफ्ते पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सात माह पहले संजय सरोवर बांध, भीमगढ़ से पानी मिलता था, लेकिन अब नए कनेक्शन से अक्सर समस्या आ रही है। इस संबंध में सरपंच, सचिव को कई बार आवेदन दिया गया। कलेक्टर को भी आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की गई, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। ग्रामीणों ने पिछले हफ्ते में प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताया था। इसके बावजूद भी पानी की व्यवस्था न बनने पर बुधवार को उन्हें मजबूरन सडक़ पर उतरकर चक्काजाम करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी। इसके बाद गांव में पानी की व्यवस्था बनाई गई। हालांकि चक्काजाम करने की वजह से लगभग दो घंटे सडक़ पर जाम की स्थिति बनी रही। इस संबंध में डूंडासिवनी पुलिस ने चक्काजाम करने वाले 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

पायली के ग्रामीण भी कर चुके हैं प्रदर्शन
गर्मी शुरु होने से पहले ही क्षेत्र में पानी की समस्या दिखने लगी है। एक दिन पहले लखनादौन थाना क्षेत्र के पायली गांव के ग्रामीणों ने भी पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। ग्रामीणों का आरोप था कि पायली गांव के सरकारी कुएं में मोटर लगाकर दूसरे लोगों को पानी दिया जा रहा है। पायली में पानी न पहुंचने पर दिक्कत हो रही है।