
तीन माह पूर्व दर्ज प्रकरण में दक्षिण वनमंडल की टीम लगातार कर रही सर्चिंग
शहडोल. दक्षिण वनमंडल शहडोल की टीम ने पैंगोलिन तस्करी के मामले में दो अलग-अलग जिलों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो जिंदा पैंगोलिन को मुक्त कराया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के तार लगभग तीन माह पूर्व जैतपुर परिक्षेत्र में दर्ज प्रकरण के आरोपियों से जुड़े हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र जैतपुर अंतर्गत 27 अक्टूबर 2025 को पैंगोलिन तस्करी मामले में दर्ज प्रकरण में अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर मुख्यालय के बाहर जिला दमोह भेजा गया था। टीम ने दमोह के सागौनी कुश्मी मार्ग से प्रेमलाल राय 53 वर्ष निवासी गाड़ा बहोरीबंद कंटनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वन विभाग की टीम ने एक जीवित वन्यप्राणी पैंगोलिन बरामद किया। पकड़े गए आरोपी को शहडोल लाकर मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के समक्ष पेश किया गया।
पैंगोलिन तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को शहडोल-कटनी मार्ग में ग्राम बड़वारा के पास 5 व्यक्ति एक बोरे में कुछ सामान रखे हुए मिले। वन अमले ने उनसे पूछताछ कर बोरे की तलाशी ली तो उसमें 1 नग जिन्दा पेंगोलिन पाया गया। इसी दौरान आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को मौके में ही पकड़ लिया। तीन अन्य आरोपी बाइक से भागने लगे, जिन्हे वन स्टाफ ने पीछा कर धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपना नाम मुन्ना सिंह 65 वर्ष, मोहन सिंह 60 वर्ष दोनो निवासी जगतपुर उमरिया कटनी, शिवप्रसाद विश्वकर्मा 53 वर्ष निवासी कांटी, साबिर खान 48 वर्ष निवासी समतरा फाटक कटनी व जयलाल केवट 67 वर्ष निवासी खेतौली बरही बताया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शहडोल लाया गया एवं प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
13 Feb 2026 12:06 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)