7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा : दो पेटी और चार ताला लेकर गोपनीय परीक्षा सामग्री लेने पहुंचे केंद्राध्यक्ष

कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय एमएलबी स्कूल से परीक्षा सामग्री का वितरणशहडोल. जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को शासकीय एमएलबी स्कूल से परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री का […]

less than 1 minute read
Google source verification
कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय एमएलबी स्कूल से परीक्षा सामग्री का वितरण

कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय एमएलबी स्कूल से परीक्षा सामग्री का वितरण

कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय एमएलबी स्कूल से परीक्षा सामग्री का वितरण
शहडोल. जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को शासकीय एमएलबी स्कूल से परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। जिले के सभी 59 परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रश्न-पत्र और अन्य गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया गया। सभी केंद्राध्यक्ष दो पेटी और चार ताला के साथ पहुंचे थे।

सामग्री वितरण के दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलेक्टर अर्चना मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी देखरेख में एक-एक पैकेट का मिलान कर केन्द्राध्यक्षों को सौंपा गया। देर शाम तक चली इस प्रक्रिया में शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस का अमला मुस्तैद रहा। शासकीय एमएलबी स्कूल में सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से सामग्री का वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया, जहां जिले के 59 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष के साथ दो-दो प्यून पहुंचे थे। यहां सबसे पहले दूर के परीक्षा केन्द्रों को सामग्री का वितरण किया गया, इसमें ब्यौहारी, बाणसागर व झींकबिजुरी, सीधी, जैतपुर व जयसिंहनगर के परीक्षा केन्द्रों का सामग्री वितरण किया गया। वाहनों में भी सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया था।


इनका कहना है
सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से बोर्ड परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया, परीक्षा केन्द्रों के नजदीकी थानों में गोपनीय सामग्री को रखा गया है।
अमरनाथ सिंह, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी