14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के दबिश देते ही पत्नी के साथ फरार हुआ आरोपी, घर से चार किलो गांजा बरामद

पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
शहडोल. बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में पुलिस ने 4 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि पकरिया गांव के समदा टोला में अवैध रूप से गांजा बिक्री किया जा रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके आरोपी राजेश बरगाही व उसकी पत्नी भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने तलाशी के बाद मौके से चार किलो से अधिक गांजा बरामद कर लिया। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।पुलिस ने बताया कि जब्त किया गया गांजा और मोबाइल की कुल कीमत 52 हजार रुपए है। थाना प्रभारी विनय ङ्क्षसह गहरवार ने बताया कि आरोपी राजेश बरगाही व उसकी पत्नी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना जारी है, जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

घर पहुंचते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोहागपुर पुलिस की अभिरक्षा से भागे आरोपी को पुलिस ने सोमवार तडक़े उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कबाड़ चोरी का अरोपी अमरदीप बैगा न्यायालय से पुलिस को चकमा देने के बाद फरार हो गया था।पुलिस ने बताया कि आरोपी के फरार होने के बाद शंका थी कि वह अपने घर पहुंच सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दिया गया था। सोमवार तडक़े जैसे ही आरोपी अपने घर जमुई पहुंचा, वहां पहले से सिविल ड्रसे में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को सुरक्षित थाने लाया गया। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि पांडेय ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी अमरदीप बैगा को सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभिरक्षा से भागने पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

बंद फैक्ट्री से चोरी किया था कबाड़

पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना क्षेत्र के अंडहाई गांव में स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री से कुछ दिन पहले मशीनरी पाट्र्स चोरी किया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार सुबह अमरजीत बैगा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया था कि उसने फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर बेच दिया है। पुलिस जेल दाखिल कराने से पहले आरोपी को न्यायालय पेश करने लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह चकमा देकर भाग गया था।


दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी


पुसिल ने बताया कि बंद फैक्ट्री से कबाड़ चोरी के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यादवेन्द्र उर्फ मुन्ना सराफ 60 वर्ष निवासी गोरतरा को भी सोमवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो आरोपी सागर जायसवाल व विजय जायसवाल अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। चोरी के आरोप में पुलिस ने कुल चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!