
दोस्त ने की दोस्त की हत्या। फोटो सोर्सः Video Grab
Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। रात में टहलने निकले भट्ठा मजदूर कमलेश उर्फ कल्लू को उनके ही दोस्त अनीस ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
अनीस ने कल्लू के चेहरे पर डंडे से चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। इस वजह से कल्लू के 5 दांत टूटकर बाहर जा गिरे। कल्लू के घर से महज 25 मीटर दूर यह घटना होती रही, लेकिन आस-पास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। शनिवार की सुबह कल्लू का शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, रावतपुर गांव निवासी कमलेश कुमार उर्फ कल्लू शुक्रवार रात 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। घना कोहरा और ठंड के कारण परिजन रात 9 बजे सो गए थे। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पंचायत भवन में कमलेश की लाश देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के मुताबिक, कल्लू के परिवार की एक महिला सदस्य ने बताया कि 8:15 बजे कल्लू अपने दोस्त अनीस के साथ टहलते हुए घर के पीछे जा रहे थे। वहीं, पंचायत भवन के पास रहने वाले धनपाल ने बताया कि उन्हें कोई आहट या चीख-पुकार सुनाई नहीं दी। जब कमलेश का फोन चेक किया गया तो रात 8:30 बजे की 2 मिस्ड कॉल थीं, उसके बाद से ही कल्लू का नंबर बंद था।
मिस्ड काल वाले नंबर के बारे में कल्लू के परिजनों को जानकारी नहीं थी। जब अनीस से पूछताछ की गई तो पहले वह स्वयं को घटना से अंजान बताकर पुलिस को गुमराह रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच्चाई उगल दी। अनीस ने पुलिस को बताया कि उसने ही कमलेश की डंडे से पीटकर हत्या की थी। मामले को लेकर SP राजेश द्विवेदी ने बताया कि अनीस ने ही कमलेश की हत्या की है। एक महिला से नजदीकी संबंध के विरोध में घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित विषय:
Published on:
01 Feb 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
