15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यहां से जाओ पापा के सुई लग रही है’, पति के पैर पकड़े और पत्नी ने प्रेमी से कटवा दी गर्दन

Crime News: मृतक के बेटे ने कहा कि कुछ लोग पापा के गले पर चोट मार रहे थे। मम्मी ने पापा के पैर पकड़े थे। मम्मी ने मुझे देखकर डांटा कि पापा को सुई लग रही, तुम अंदर जाओ। जानिए पूरा मामला।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
wife held her husband legs and got her lover to cut his neck crime news shahjahanpur

पति के पैर पकड़े और पत्नी ने प्रेमी से कटवा दी गर्दन। फोटो सोर्स-AI

Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

Shahjahanpur News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की

दरअसल, भांजे आदेश से अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पूजा ने पति बलराम की निर्मम हत्या कर दी। बुधवार की रात में पूजा ने सो रहे पति बलराम के पैर पकड़े। इसके बाद आदेश और उसके दोस्तों ने बलराम की गर्दन चाकू से रेत दी। बलराम की चीख सुनकर 7 साल का बेटा पवन मौके पर आया। इस दौरान पूजा ने उसे डांटकर भगा दिया और कहा, ''यहां से जाओ, पापा को सुई लग रही है।'' इसके बाद मासूम कमरे में चला गया। गुरुवार की सुबह हत्याकांड बेपर्दा हो गया।

Crime News UP: भांजे के साथ थे पूजा के अवैध संबंध

12 साल पहले बलराम की शादी लखीमपुर खीरी निवासी पूजा से हुई थी। बलराम के भाई राजू का कहना है कि कि हरदोई निवासी भांजा आदेश अक्सर पूजा के पास आता था। डेढ़ साल पहले दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो परिजनों ने विरोध किया। इस पर दोनों 3 बार घर छोड़कर चले गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह लौटे थे।

UP Crime: पूजा के बयानों में विरोधाभास

राजू का कहना है कि उसी समय भाई को समझाया था कि पूजा से तलाक ले लें, लेकिन वह परिवार बचाने का प्रयास करते रहे। गुरुवार की सुबह बलराम के दरवाजे पर कई आवाज लगाने के बाद उसके बच्चों ने दरवाजा खोला। जब राजू अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बरामदे में चारपाई पर बलराम का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके पास ही बैठी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल था। जब पूजा से बलराम की मौत का कारण पूछा तो वह कहने लगी कि रात में कोई हमलावर बलराम की हत्या कर गया। पुलिस के मुताबिक, पूजा के बयानों में विरोधाभास था।

Shahjahanpur Murder Case: मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

जब महिला पुलिसकर्मी ने उसके बेटे पवन से बातचीत की तो सच सामने आया। पवन ने बताया, "रात को पापा के चीखने की आवाज सुनकर वह बरामदे में गया। वहां उसने देखा कि आदेश और दो अन्य लड़के पापा के गले पर चोट मार रहे थे। मम्मी ने पापा के पैर पकड़े थे। मम्मी ने मुझे देखकर डांटा कि पापा को सुई लग रही, तुम अंदर जाओ। मैं डर के कारण कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब आंख खुली तो मम्मी पापा के पास बैठी रो रही थी।'' मामले को लेकर CO प्रवीण मलिक ने बताया कि राजू की तहरीर के आधार पर पूजा, आदेश और 2 अज्ञात पर हत्या की FIR दर्ज कर ली गई है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!