
retired teacher assigned duty in mp board exams (फोटो- ANI)
MP board exams: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आगामी 10 फरवरी से आयोजित की जाने वाली 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा में जिलास्तर पर तैयारियां की जा रही है, लेकिन शिक्षा विभाग के अफसर इस कार्य में भी लापरवाही बरत रहे है। कुछ ऐसा ही मामला श्योपुर जिले के विजयपुर में सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उसकी सेवानिवृत्ति 31 जनवरी को ही हो गई। हालांकि अब विभागीय अफसर नाम हटाने की बात कह रहे है, लेकिन इस लापरवाही से नजर आ रहा है कि विभागीय अधिकारी बोर्ड परीक्षा के प्रति कितने गंभीर है। (MP News)
बताया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षाओं के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें एक ऐसे शिक्षक की भी ड्यूटी पर्यवेक्षक के तौर पर लगा दी गई है जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए है। मामला विजयपुर विकासखंड का है, जिसमें डीइओ गर्ग द्वारा शासकीय हायरसेकंडरी स्कूल गसवानी के परीक्षा केंद्र के लिए शिक्षकों की ड्यूटी सूची जारी की है।
इस सूची में 15वें नंबर पर रतिराम जाटव, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोगियापुरा का नाम है। जबकि रतिराम 31 जनवरी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके है, इसके बावजूद उन्हें बोर्ड परीक्षा में पर्यवेक्षक के तौर पर ड्यूटी आदेश जारी कर दिया गया। इस मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। सवाल यह है कि क्या ड्यूटी आदेश जारी करने से पहले कर्मचारियों की सेवा स्थिति की जांच नहीं की जाती। (MP News)
हो सकता है शिक्षक नाम गलती से लिख दिया गया हो, लेकिन हम उसमें सुधार करवाकर हटा देते हैं और दूसरे शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी।- एमएल गर्ग, डीईओ श्योपुर
मुझे जानकारी मिली है कि मेरी ड्यूटी लगाई गई है। मैं तो रिटायर हो चुका हूं। इसकी जानकारी मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। अब आदेश में बदलाव हुआ है या नहीं, ये मुझे नहीं मालूम।- रतिराम जाटव, सेवानिवृत्त शिक्षक
Published on:
08 Feb 2026 05:31 am
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
