14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

108 इमरजेंसी बनी तमाशा, एम्बुलेंस बंद हुई तो स्टाफ ने खून की उल्टियां करते मरीज से ही लगवाया धक्का, Video

108 Emergency : खून की उल्टियां कर रहा था मरीज। सिविल अस्पताल ने 108 एम्बुलेंस से किया जिला अस्पताल रेफर। बीच रास्ते में एम्बुलेंस खराब हुई तो स्टाफ ने उसी मरीज से एम्बुलेंस में धक्का लगवा लिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
108 Emergency

108 इमरजेंसी बनी तमाशा (Photo Source- Patrika Input)

संजीव जाट की रिपोर्ट

108 Emergency : गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस सेवा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास में खून की उल्टियां कर रहे एक गंभीर मरीज को रैफर करने के बाद उसी मरीज से एम्बुलेंस का धक्का लगवाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।

ग्राम बिजरावन निवासी शैतान सिंह पुत्र बटन लाल आदिवासी को खून की उल्टियां हो रही थीं। उसे रात 9:30 बजे बदरवास सीएचसी से जिला अस्पताल शिवपुरी के लिए रैफर किया गया। मरीज को 108 एम्बुलेंस से रवाना किया गया, लेकिन सीएचसी से कुछ दूरी पर ही एम्बुलेंस खराब हो गई। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसका एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।

108 स्टाफ की लापरवाही उजागर

आरोप है कि, एम्बुलेंस खराब होने के बाद 108 स्टाफ ने उसी गंभीर मरीज से वाहन को धक्का लगवाना शुरू कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद 108 स्टाफ द्वारा वीडियो डिलीट कराने का प्रयास भी किया गया। हंगामे के बाद मरीज वापस बदरवास सीएचसी पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने उसे फिर से शिवपुरी जाने की सलाह दी। मरीज ने स्टाफ को पूरी घटना बताई, इसके बाद वह सीएचसी परिसर से कहीं नदारद हो गया।

'पत्र लिखूंगा'

बदरवास सीएससी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर चेतन कुशवाह का कहना है कि, मेरे संज्ञान में आया है। मैं दिखवा रहा हूं कि, आखिरकार क्या मामला है और जो भी दोषी है उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखूंगा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!