14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुरी में बेखौफ चोर, डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी चोरी को दिया अंजाम

MP News: एक ही रात में दो घरों में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख नकदी चुरा ले गए।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
shivpuri

major theft 1.5 crore gold cash stolen

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बेखौफ चोरों ने कोलारस के इंदार गांव में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने यहां एक के बाद एक दो घरों को निशाना बनाया और डेढ़ करोड़ रुपए का माल व नकदी चुराकर ले गए है। चोरी गए माल में एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी व 20 लाख रुपए नकदी शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

बेखौफ चोरों ने की बड़ी चोरी

चोरों ने सबसे पहले किसान चंद्रभान रघुवंशी के घर में चोरी की और वहां पर एक कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर उनमें से 17 सोने की अंगूठियां, 3 सोने के हार, 4 चेन, पुरानी सोने की मोहरें और लगभग दो किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। करीब 50 से 60 तोला सोना नया था, जबकि लगभग 50 तोला सोना पुस्तैनी था। अभी कुछ दिन पहले ही मक्का बेचकर रखे गए 20 लाख रुपए भी चोर लेकर चले गए।

दो घरों में चोरों ने लगाई सेंध

दूसरी घटना रामवीर सिंह रघुवंशी के घर हुई और चोर यहां से भी 12 तोला सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के आभूषण सहित 5 हजार रुपए की नकदी चोरी करके ले गए हैं। एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदातें होने से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की सूचना मिलने पर तुरंत थाना प्रभारी विवेक यादव पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और मामले में खोजबीन शुरू की।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!