15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के कमरे में पूर्व प्रधान तो घर के बाहर पत्नी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

श्रावस्ती जिले में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पति-पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
पुलिस

जांच करती पुलिस सांकेतिक फोटो जेनरेट AI

श्रावस्ती में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मोहम्मद रोशन (80) का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था। वहीं, पत्नी वसीला (60) का शव घर से बाहर करीब 50 कदम की दूरी पर झाड़ियों में मिला। उनकी आंखों पर चोट के निशान थे। खून बह रहा था।

पति-पत्नी पिछले कई साल से अकेले रह रहे थे। उनके दोनों बेटे गुड्डू और पुल्लु घर से महज 100 मीटर की दूरी पर रहते थे। बड़ा बेटा सुबह नमाज के लिए जा रहा था। तो घर के बाहर मां का लहूलुहान शव देखा। घर के अंदर गया तो पिता भी मृत पड़े मिले।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे ने बताया- गांव के कुछ लोगों से सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने दोनों के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर गांव की है।

बेटे घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुश्तैनी मकान में रहते थे

इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन (80) पुत्र नूर मोहम्मद अपनी पत्नी वसीला (60) के साथ पुश्तैनी मकान में अकेले रहते थे। दोनों बेटे गुड्डू और पुल्लू अपनी पत्नी-बच्चों के साथ घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अलग रहते थे। बड़े बेटे गुड्डू ने बताया- सुबह 5 बजे मैं नमाज अदा करने के लिए जा रहा था। तभी माता-पिता के शव देखे। मैं चीख पड़ा। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। सूचना पर इकौना थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

30 फीट जमीन को लेकर था विवाद

परिजनों ने बताया- इकौना बाजार में मोहम्मद रोशन की 30 वर्गफीट में 3 दुकानें बनी हुई थीं। जिसे लेकर रिंकू त्रिपाठी नाम के युवक से पिछले 3 महीने से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रिंकू ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराया और जमीन हड़प ली। मामले में रोशन ने इकौना थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। मामले की जांच चल रही है। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से मो. रोशन और उनकी पत्नी अकेले ही रह रहे थे। बेटों से भी उनका कोई नाता नहीं था। यहां तक कि वे अपना खाना भी खुद ही बनाते थे। बेटे कभी उनके घर आते-जाते नहीं थे।

पोस्टमार्टम के बाद ही कारण पता चलेगा

एसएचओ अखिलेश पांडेय ने बताया फिलहाल दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दंपति का इकौना बाजार में तीन दुकानों को लेकर एक युवक से विवाद चल रहा था। सीओ इकौना भरत पासवान ने बताया- मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कुछ कह नहीं सकते हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!