
फोटो: पत्रिका
Kesar Dev Marwari Died In Road Accident: राजस्थान के प्रसिद्ध हास्य कवि और सरकारी शिक्षक केसर देव मारवाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा देर रात करीब 2 बजे खाटूश्यामजी के रींगस कस्बे में मिल तिराहे के पास हुआ। वे अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह से जयपुर लौट रहे थे तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण नींद की झपकी आना माना जा रहा है।
हादसा इतना भीषण था कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। लोहे की चादरें अंदर तक मुड़ गईं और कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी तरह पिचक गई। मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक दृश्य इतना भयावह था कि देखकर रोंगटे खड़े हो गए।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केसर देव मारवाड़ी का शव कार में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों को शव बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रींगस के राजकीय उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार में उनकी पत्नी चंदा प्रजापत भी मौजूद थीं। उन्हें हल्की चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।
केसर देव मारवाड़ी जयपुर के झोटवाड़ा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे मंचीय हास्य कविताओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध थे।परिजनों के अनुसार उनके 2 बेटियां हैं। हादसे के बाद से घायल पत्नी और बेटियों ही रो-रोकर बुरा हाल है।
Updated on:
10 Feb 2026 02:25 pm
Published on:
10 Feb 2026 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
