
रेखा जांगिड़ की फोटो: पत्रिका
Assistant Professor Rekha Jangid: लक्ष्मणगढ़ की बेटी रेखा जांगिड़ ने अपनी मेहनत और संघर्ष से सफलता की नई कहानी लिखी है। दो बच्चों की मां और गृहस्थी की जिम्मेदारियों के बावजूद, रेखा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में भूगोल विषय में 32वीं रैंक हासिल की। यह सफलता उनके कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम है।
रेखा ने अपनी करियर की शुरुआत तृतीय श्रेणी शिक्षक के रूप में की थी। इसके बाद, उन्होंने व्याख्याता के तौर पर अपनी सेवा राउमावि सांवलोदा पुरोहितान में दी।
रेखा की मेहनत और समर्पण ने उन्हें कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के रूप में पदोन्नति दिलवायी। उनका यह सफर साबित करता है कि अगर आत्मविश्वास और दृढ़ता हो, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।
रेखा अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार खासकर अपने पति रचित जांगिड़ और ससुर प्रहलादराय जांगिड़ को देती हैं। उनके पति तकनीकी शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस के व्याख्याता हैं और उनके ससुर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं, दोनों ने रेखा को हमेशा प्रेरित किया और हर कदम पर उनका समर्थन किया।
रेखा की यह कहानी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो ये सिद्ध करती है कि कठिनाईयों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद अगर सही दिशा और मार्गदर्शन मिल जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
26 Jan 2026 09:22 am
Published on:
26 Jan 2026 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
