8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विस्थापन के दर्द के साथ दिल्ली पहुंचे आदिवासी, राहुल-प्रियंका ने दिया मदद का आश्वासन

MP News: लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शनिवार को दिल्ली में सिंगरौली के आदिवासियों से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

फोटो सोर्स - कांग्रेस

MP News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के आदिवासियों ने शनिवार को दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान आदिवासियों ने अपनी जमीनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर राहुल-प्रियंका ने सिंगरौली आने का आश्वासन दिया है।

राहुल-प्रियंका ने सुनी समस्याएं

आदिवासियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समक्ष अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में औद्योगिक गतिविधियों और खनन परियोजनाओं के कारण वह लंबे समय से विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। जो कि बेहद चिंतनीय विषय है।

आदिवासियों ने सिंगरौली आने का निमंत्रण दिया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आदिवासियों की बात को गंभीरता से सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल के द्वारा राहुल गांधी को सिंगरौली आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया। ताकि वह स्वयं आकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा ले सकें।

इधर, कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके बताया गया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मोदी सरकार पूंजीपतियों के फायदे के लिए आदिवासियों का हक छीन रही है, उनके जल-जंगल-जमीन पर कब्जा कर रही है। लेकिन ये तानाशाह सरकार याद रखे, हम आदिवासियों के साथ खड़े हैं, उनके अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ेंगे।