सिरोही, Feb 13, 2026

सिरोही. गंदगी अटी नाली।
सिरोही@पत्रिका. शहर की कांगटानी गली में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। नालियों के जाम होने से गंदा पानी जमा है और उसमें कीड़े पैदा होकर बाहर आने लगे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अनूप कांगटानी ने बताया कि दुर्गंध और गंदगी के कारण राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को शीघ्र सफाई करवाने की मांग की है। ताकि बाशिन्दों को राहत मिल सके।
Published on: 13 Feb 2026 08:32 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।