
रोहिड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सिरोही @ पत्रिका. सिरोही जिले की पुलिस ने नशे की खेती पकड़ी है। जिले की रोहिड़ा थाना पुलिस ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा व अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 11 क्विंटल अफीम व 2 क्विंटल 8 किलो गांजे के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी सौंफ की फसल की आड़ में गांजा-अफीम की खेती कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार थानाधिकारी अमराराम को मुखबिर से सूचना मिली कि पानीयाफली क्षेत्र में कोसिया बांध के पास काकरलीफली नाले के किनारे खेतों में अफीम व गांजे की खेती की जा रही है। बीट कांस्टेबल अमन कुमार व सूचना अधिकारी बजरंगलाल खोखर ने मौके पर पड़ताल कर पुष्टि की।
इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। जहां सौंफ (वरियाली) की फसल के बीच गांजे के पौधे छिपाकर उगाए हुए मिले। खेत रामाराम पुत्र नानाराम गमेती का बताया जा रहा है। जहां से 87 किलो गांजा बरामद किया।
कई खेतों में अफीम के डोडे खिले
तलाशी के दौरान आसपास के खेतों में भी अफीम की फसल मिली। कई डोडों पर चीरा लगाया हुआ था। कैलाश उर्फ कालीया पुत्र भेराराम गमेती के खेत से 11 क्विंटल अफीम व 1 क्विंटल 21 किलो गांजा जब्त किया गया।
इसी तरह रामाराम पुत्र भमरा, मानाराम पुत्र भेराराम व रमेश पुत्र भमरा गरासिया की जमीन पर भी अवैध खेती पाई गई। कुल मिलाकर अब तक 11 क्विंटल अफीम व 2 क्विंटल 8 किलो गांजा बरामद हो चुका है।
आरोपियों की चालाकी नाकाम
नशे की अवैध खेती को छिपाने के लिए खेतों के चारों ओर पलास के पत्तों की बाड़ लगाई गई थी, ताकि बाहर से फसल दिखाई न दें, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह जाल बेनकाब हो गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रोहिड़ाअमराराम खोखर, एएसआई छैल सिंह, हैड कांस्टेबल रमेश कुमार, रोहिताश, कांस्टेबल कान्जी कुमार, बजरंगलाल, लक्ष्मणराम, अमन कुमार, अनिल कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका, राजेश कुमार का सहयोग रहा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
06 Feb 2026 09:59 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)