14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: पुलिस से बचने के लिए ट्रक में फटे-पुराने कपड़ों की गांठों के नीचे छिपा रखी थी 70 लाख की अंग्रेजी शराब, ऐसे आए पकड़ में

राजस्थान पुलिस ने ट्रक से फटे-पुराने कपड़ों की गांठों के नीचे छिपा रखी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 729 कर्टन बरामद कर चालक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
sirohi wine

Photo- Patrika

राजस्थान के सिरोही जिले के मंडार थाना इलाके में टोल नाका के पास पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।

पुलिस ने ट्रक से फटे-पुराने कपड़ों की गांठों के नीचे छिपा रखी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 729 कर्टन बरामद कर चालक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपए है।

ट्रक रुकवाया तो चालक घबरा गया

जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि रविवार तड़के थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंडार टोल नाके के पास नाकाबंदी की।

Photo- Patrika

सिरोही-रेवदर की ओर से आए गुजरात पासिंग ट्रक को रुकवाया तो चालक घबरा गया। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने ट्रक की जांच की तो ट्रक में अवैध शराब का जखीरा मिला।

बाड़मेर जिला निवासी दो लोग अरेस्ट

शराब के कर्टनों से थाना परिसर भर गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक में फटे पुराने कपड़ों की गांठों के नीचे के पंजाब निर्मित अवैध शराब के कर्टन छिपा रखे थे।

Photo- Patrika

शक होने पर पुलिस ने कपड़ोें की गांठों को हटाया तो नीचे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 729 कर्टन मिले। पुलिस ने शराब बरामद कर बाड़मेर चौहटन खरिया निवासी रईस खान पुत्र साले मोहम्मद तथा सहयोगी बाड़मेर चौहटन पराडिया निवासी जुनूस खान पुत्र जुमा खान को गिरफ्तार किया। शराब गुजरात ले जाई जा रही थी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!