
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में जिंदा जला युवक
सीतापुर के रामकोट थानाक्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन द्वारा भीषण टक्कर मारा गया, बाइक सवारों के सड़क पर गिरते ही टंकी में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद बाइक से आग की लपटें उठने लगी, जिसमें फंस कर बाइक चालक गौरव तिवारी जिंदा जल गया, उसका दोस्त सियाराम गंभीर रूप से झुलस गया जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक गौरव तिवारी और सियाराम मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती के रहने वाले थे। दोनों की शुक्रवार को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। रात नौ बजे के लगभग बजे रामकोट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक गिरते ही पेट्रोल टंकी में विस्फोट हो गया और बाइक ने आग पकड़ लिया बाइक चला रहे गौरव तिवारी आग में घिर गया और बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा सियाराम भी गंभीर रूप से झुलस गया जिसका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर रामकोट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। सियाराम को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रामकोट प्रभारी सुरेश पटेल के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Updated on:
24 Jan 2026 06:49 pm
Published on:
24 Jan 2026 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
