15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर मेट्रो का मुख्य सचिव ने किया व्यापक निरीक्षण, फेज-2 को लेकर जताई उम्मीद

राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को जयपुर मेट्रो का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानसरोवर से लेकर छोटी चौपड़ तक ट्रेन में बैठकर सफर किया। दौरे का उद्देश्य मेट्रो की प्रगति, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना था।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को जयपुर मेट्रो का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानसरोवर से लेकर छोटी चौपड़ तक ट्रेन में बैठकर सफर किया। दौरे का उद्देश्य मेट्रो की प्रगति, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना था।

बातचीत के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुर मेट्रो निर्माण गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ किया गया है। राज्य सरकार का भारत सरकार से संवाद जारी है और मेट्रो फेज-2 की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।

फेज-1डी निर्माण कार्यों की समीक्षा
मुख्य सचिव ने फेज-1डी (मानसरोवर से 200 फीट बाईपास, अजमेर रोड चौराहा) के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। गुणवत्ता नियंत्रण, संरचनात्मक मानकों और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की। परियोजना निदेशकों ने वर्तमान स्थिति और तकनीकी विशेषताओं की प्रस्तुति दी।

ऑपरेशन और सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण
मानसरोवर डिपो स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर में मुख्य सचिव ने रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रेन परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मेट्रो यात्रा कर लिया फीडबैक
मुख्य सचिव ने मानसरोवर से छोटी चौपड़ स्टेशन तक मेट्रो यात्रा कर परिचालन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव लिया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!