
रोजगार विभाग की ओर से मंगलवार को जिला स्तर पर युवा संबल रोजगार मेला-2026 का आयोजन कालीमोरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने भी शिरकत की और युवाओं से संवाद कर सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी।
जिला रोजगार अधिकारी हरीश नेनकवाल ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से 1500 से अधिक रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया की गई। बड़ी संख्या में युवाओं ने इंटरव्यू व पंजीकरण कर अवसर का लाभ उठाया। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं के मौके पर ही आवेदन पूर्ण कर स्वरोजगार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
मेले की एक अहम विशेषता भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बीमा सखी योजना रही, जिसके तहत 100 महिलाओं को आजीविका के अवसर प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर नारी की संकल्पना को साकार करना है। रोजगार मेले में युवाओं व महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन को व्यापक सफलता मिली।
Published on:
10 Feb 2026 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
