
अलवर. राज्य सरकार ने पंचायती राज और निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव से ठीक पहले सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी है। अलवर नगर निगम में एससी के लिए 13 और एसटी के लिए 2 वार्ड आरक्षित होने की संभावना हैं। इस हिसाब से एससी के दो वार्ड बढ़ने की उम्मीद बंधी है।
पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय जिन नए निकायों का गठन किया गया था, उनमें भी पहली बर चुनाव होंगे। कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण तय करने के निर्देश दिए थे, जिसके आधार पर सरकार इस बार ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित करेगी। कोर्ट ने अप्रेल तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ओबीसी आयोग की ओर से तय आरक्षण के आधार पर ओबीसी वार्डां की संख्या भी जल्द घोषित की जाएगी।
जिले की नगरपालिकाओं में भी एससी-एसटी के वार्ड तय
अलवर जिले की बहादुरपुर नगरपालिका में एससी के लिए 5 वार्ड आरक्षित होने की उम्मीद है। इसी तरह बड़ौदामेव में एससी के 7 और एसटी का एक, गोविंदगढ़ में एससी के तीन और एसटी का एक, कठूमर में एससी के सात और एसटी का एक, लक्ष्मणगढ़ में एससी के 4 और एसटी का एक वार्ड आरक्षित किया जा सकता है। खेरली नगरपालिका में एससी के दो और एसटी का एग, नौगांवा में एससी के तीन, राजगढ़ में एससी के 7 और एसटी के दो रामगढ़ में एससी के आठ व थानागाजी में एससी के सात व एसटी के लिए दो वार्ड आरक्षित करना संभावित है।
Published on:
05 Feb 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
