7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की हम उम्र की किशोरी से बलात्कार, आ​खिर आरोपी गिरफ्तार

- श्रीगंगानगर में गुमसुम पीड़िता ने परिजनों की बजाय शिक्षिका से साझा किया अपना दर्द, एफआईआर के बाद दौड़ी पुरानी आबादी पुलिस

2 min read
Google source verification


श्रीगंगानगर. अपनी बेटी की उम्र की किशोरी से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ हुई इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से सहम गई और लंबे समय तक चुप्पी साधे रही। पुरानी आबादी थाने के सीआई सीरकौर ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोप है कि 26 जनवरी को उसने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से छेड़छाड़ की। घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने उससे बात कर कारण जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। दो दिन पहले स्कूल में शिक्षिका की ओर से की गई काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने रोते हुए पूरी आपबीती साझा की और बताया कि पड़ोस में रहने वाले अँक्ल ने उसके साथ गलत काम किया। इस अंक्ल ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने के लिए भी धमकाया था। इस वजह से वह सहम गई और अपना दर्द भी अपनी मम्मी को नहीं बताया।



परिजन हरकत में आए, दर्ज हुई एफआईआर



शिक्षिका ने किशोरी की पीड़ा उसकी मां तक पहुंचाई। इसके बाद परिजन तुरंत हरकत में आए और पुरानी आबादी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सीआई सीर कौर ने बताया कि पीडि़ता ने जिस पड़ौसी पर आरोप लगाए है, उसकी बेटी पीडि़ता की फ्रेंड है और पड़ौस में होने के कारण अक्सर आवाजाही रहती है। इस मामले में हर प्रकार से संवेदनशीनलता के साथ जांच की जा रही है। इधर, सीओ सिटी आईपीएस विशाल जांगिड़ ने बताया कि बलात्कार की घटना के बाद परिजनों ने यह मामला दर्ज कराया और अब इस मामले में गिरफ्तारी की गई है।