14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नू महोत्सव के दूसरे दिन संस्कृति और नवाचार का संगम

श्रीगंगानगर.जिला प्रशासन एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय किन्नू महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से किसानों को नवाचार, […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

श्रीगंगानगर.जिला प्रशासन एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय किन्नू महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से किसानों को नवाचार, आधुनिक कृषि तकनीक और सफल कृषि मॉडलों की जानकारी मिलती है। उन्होंने किन्नू को क्षेत्र की पहचान बताते हुए इसके उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
उद्यान विभाग की उपनिदेशक प्रीति गर्ग ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं, रंगोली, सामान्य ज्ञान और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे

महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉल्स के माध्यम से सरकारी योजनाओं, उद्योग, स्वरोजगार, कौशल विकास और तकनीकी नवाचारों की जानकारी आमजन को दी गई। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसके अलावा फल-सब्जी प्रतियोगिता हुई। इसमें किन्नू, गाजर, पत्ता गोभी और फूल गोभी की गुणवत्ता का आकलन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उपनिदेशक ने बताया कि महोत्सव के आगामी दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!