14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: प्रेमिका के वियोग में प्रेमी का खौफनाक कदम, कार में लगाई आग, जिंदा जलकर मौत

प्रेमिका के वियोग में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम। तीन साल से लिव-इन में रह रहे सुरजीत सिंह ने प्रेमिका के घर के पास कार में आग लगाकर दी जान। श्रीगंगानगर की पावनधाम कॉलोनी में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
पंजाब के युवक ने प्रेमिका के वियोग में उठाया खौफनाक कदम। श्रीगंगानगर की पावनधाम कॉलोनी में कार में आग लगाकर किया आत्मदाह।
Play video

पंजाब के युवक ने प्रेमिका के वियोग में उठाया खौफनाक कदम। श्रीगंगानगर की पावनधाम कॉलोनी में कार में आग लगाकर किया आत्मदाह।

श्रीगंगानगर में पावनधाम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी कार में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर जोरदार धमाका हुआ और कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना जस्सासिंह मार्ग स्थित पावनधाम मंदिर के पास हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान पंजाब निवासी सुरजीत सिंह के रूप में की है।

जानकारी के अनुसार, सुरजीत सिंह पिछले तीन साल से हनुमानगढ़ में अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। एक सप्ताह पहले प्रेमिका अपने परिजनों के पास श्रीगंगानगर लौट आई थी और उसने हनुमानगढ़ की सुरेसिया पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सुरजीत उसे परेशान करता है।

रविवार को सुरजीत श्रीगंगानगर आया और सेतिया पुलिस चौकी में जाकर प्रेमिका को वापस ले जाने की जिद की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। सोमवार सुबह सुरजीत ने अपनी कार में पेट्रोल डाला और प्रेमिका के घर के पास ही आग लगा ली।

कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार, सुरजीत का यह कदम प्रेमिका के वियोग में उठाया गया आत्मघाती कदम प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!