
तेज हवाओं के कारण गिरी सरसों की फसल।
पाकिस्तान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर रात भर रुक-रुक कर चला। मावठ के रूप में हुई इस बारिश से रबी फसलों को भरपूर फायदा हुआ।
फिरोजपुर फीडर में बंदी के बाद गंगनहर के पानी में उतार-चढ़ाव के चलते किसान बारिश की कामना कर रहे थे, जो कहीं अच्छी तो कही हल्की बारिश के साथ पूरी हो गई। मावठ के बाद शुक्रवार सुबह चली सर्द हवाएं दिन भर ठिठुराती रही। धूप खिली तो उससे सर्द हवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
तेज बौछारों और हवा के साथ हुई बारिश से सरसों की अगेती फसल प्रभावित हुई है। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र में फाल पर आई सरसों की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई। किसानों ने इससे 20 प्रतिशत के करीब नुकसान होने की बात कही है। गेहूं की फसल में बचाव रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के असर बारिश का सिलसिला जिले के भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके से शुरू हुआ। उसके बाद यह पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए जिले को भिगोता चला गया।
बारिश का दौर रात भर कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी के रूप में चलता रहा। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी थी, लेकिन जिला इस प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रहा। जहां अच्छी बारिश हुई है, वहां फसलों में एक सिंचाई की पूर्ति हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है। मौसम में आए बदलाव का असर 26 जनवरी तक रह सकता है। उसके बाद तापमान में सुधार होने से सर्दी का असर कम होने की संभावना है।
तापमान में गिरावट
बारिश और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान जो गुरुवार को 21.5 डिग्री सेल्सियस था शुक्रवार को 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कहां कितनी बारिश
श्रीगंगानगर जिले मे गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक बारिश का दौरा चला। कलक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रावला में 8 मिलीमीटर, जैतसर 6, रायसिंहनगर 2.1, श्रीगंगानगर 11, मुकलावा 1, बींझबायला 6, श्रीविजयनगर 5, अनूपगढ़ 8, घड़साना 2, सादुलशहर 3, चूनावढ़ 7, समेजा कोठी 3, मिर्जेवाला 4, राजियासर स्टेशन 2, 365 हैड 6, श्रीकरणपुर 5, लालगढ़ 3, गजसिंहपुर 4, केसरीसिंहपुर 3, हिन्दुमलकोट 7 तथा पदमपुर में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
23 Jan 2026 07:07 pm
Published on:
23 Jan 2026 07:00 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)