3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्रभर पैदल चलीं बेटियां, अब 3,00000 छात्राओं को मिलने जा रही मुफ्त साइकिल की सौगात

Free Bicycle Scheme: श्रीगंगानगर जिले में शिक्षा सत्र अब समापन की ओर बढ़ चुका है,बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं की आहट तेज हो गई है,लेकिन जिले की 7684 से अधिक बेटियों के लिए राहत की खबर अब सामने आई है।

2 min read
Google source verification
श्रीगंगानगर जिले में असेंबल हो रहीं साइकिलें, पत्रिका फोटो

श्रीगंगानगर जिले में असेंबल हो रहीं साइकिलें, पत्रिका फोटो

Free Bicycle Scheme: श्रीगंगानगर जिले में शिक्षा सत्र अब समापन की ओर बढ़ चुका है,बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं की आहट तेज हो गई है,लेकिन जिले की 7684 से अधिक बेटियों के लिए राहत की खबर अब सामने आई है। महीनों से स्कूल पहुंचने के लिए पैदल चलने को मजबूर कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत छात्राओं को अब नि:शुल्क साइकिलें मिलने जा रही हैं।

जिले के नौ ब्लॉकों में पढ़ने वाली कुल 7,684 बेटियां अब तक इस योजना से वंचित थीं, जबकि योजना का उद्देश्य ही बेटियों को विद्यालय तक सुरक्षित, सुलभ और नियमित पहुंच देना तथा ड्रॉपआउट दर में कमी लाना है।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेशभर में करीब सवा तीन लाख छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की जानी है। श्रीगंगानगर जिले में भी सात हजार से अधिक साइकिलों की आपूर्ति हो चुकी है। साइकिलों को असेंबल करने और तकनीकी रूप से दुरुस्त करने का कार्य जारी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे साइकिलें तैयार होती जाएंगी, वैसे-वैसे ब्लॉकवार छात्राओं को वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यहां चल रहा है काम

श्रीगंगानगर ब्लॉक की साइकिलों के रख-रखाव और असेंबलिंग का कार्य जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उमा विद्यालय, मल्टीपर्पज स्कूल परिसर में किया जा रहा है। यहां कुल 1,288 साइकिलों की आपूर्ति हुई है। इनमें से लगभग 600 की असेंबलिंग हो चुकी है। यूपी से आए कार्मिक फैजल ने बताया कि साइकिलों की मरम्मत,ब्रेक,सीट और हैंडल की फिटिंग चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।

पत्रिका की पहल से तेज हुई प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने 7 नवंबर 2025 को 'सरकार की सुस्ती से बेटियों का पैदल स्कूल जाना मजबूरी' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने निदेशालय को पत्राचार कर साइकिलों की शीघ्र आपूर्ति का आग्रह किया जिसके परिणामस्वरूप प्रक्रिया धरातल पर नजर आने लगी है।

यहां साइकिल का इंतजार

क्रमांकब्लॉकसाइकिलों की संख्या
1श्रीगंगानगर1288
2करणपुर551
3सादुलशहर698
4सूरतगढ़1268
5अनूपगढ़737
6श्रीविजयनगर614
7रायसिंहनगर615
8पदमपुर615
9घड़साना642

श्रीगंगानगर जिले की कुल 7,684 बेटियों को साइकिल का इंतजार

  • इनमें 7,028 वर्तमान शिक्षा सत्र की छात्राएं
  • 656 साइकिलें पिछले वर्ष की बकाया

अफसर ये बोले

कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ और अनूपगढ़ सहित कुछ ब्लॉकों में पहले चरण में करीब एक हजार साइकिलें वितरित की जाएंगी। असेंबलिंग का कार्य पूर्ण होते ही शेष छात्राओं को भी साइकिल उपलब्ध करवा दी जाएगी।

-हीरा लाल बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग