
श्रीगंगानगर. इलाके में स्थित झांकी वाले बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य पदयात्रा के साथ हुआ। पदयात्रा अग्रसेननगर चौक से प्रारंभ होकर पुरानी आबादी स्थित उदाराम चौक तक पहुंची। जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था का सैलाब भी बढ़ता गया। सीयाराम जय जय राम .. के गगनभेदी जयकारों से शहर के मुख्य मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया गया। यह वार्षिकोत्सव 31 जनवरी तक जारी रहेगा। इधर, मीरा मार्ग, सुखाडि़या मार्ग, गौशाला मार्ग, पुरानी आबादी एरिया में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
इलाका हुआ भक्तिमय
इस बीच, बालाजी महाराज के जयकारों और भजनों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भजनों पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं बच्चों और बुजुर्गों ने भी पदयात्रा में सहभागिता कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। पदयात्रा में सिर पर भगवा साफा और गले में पट्टा धारण किए युवा, बुजुर्ग और श्रद्धालु एक स्वर में “जयश्रीराम” के जयघोष लगाते हुए नजर आए। शोभायात्रा में धर्मगुरुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर झांकी वाले बालाजी मंदिर संकीर्तन मंडल के साथ-साथ शहर के विभिन्न धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति संगठन सहित अनेक धार्मिक संगठनों एवं स्कूल संचालकों ने भी पदयात्रा में भाग लिया। मातृशक्ति संगठन की रानी पांडेय, पिंकी कपूर, मीरास्वामी,सुनीता जैसल के साथ महिलाओं की ओर से सुखाड़िया सर्किल पर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं श्रीराधागोविन्द सेवा फाउडेंशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु अग्रवाल की अगुवाई में फ्रूट वितरित किए गए।
ये बने पद यात्रा के साक्षी
पदयात्रा में सालासर धाम के किशन पुजारी, नंदकिशोर पुजारी, झांकी वाले बालाजी मंदिर के प्रेम अग्रवाल, सुरेंद्र सिंगल, संदीप अनेजा, राजेंद्र छाबड़ा, योगेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति महेश पेड़ीवाल, एकता मंच के राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक मुंजराल, प्रमोद लीला सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु एवं समाजसेवी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
Published on:
27 Jan 2026 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
