14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलसुबह हाईवे पर दहशत: ट्रेलर पलटा और मिनटों में भड़क उठी आग, चालक झुलसा

श्रीगंगानगर के पास से गुजर रहे भारतमाला रोड पर हनुमानगढ़–पल्लू मार्ग स्थित गांव चाडसर के पास मंगलवार अलसुबह करीब पांच बजे पंजाब से गुजरात जा रहा ट्रेलर पलट गया। पलटते ही शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
भारतमाला रोड पर आग से जला ट्रेलर।

भारतमाला रोड पर आग से जला ट्रेलर।

श्रीगंगानगर के पास से गुजर रहे भारतमाला रोड पर हनुमानगढ़–पल्लू मार्ग स्थित गांव चाडसर के पास मंगलवार अलसुबह करीब पांच बजे पंजाब से गुजरात जा रहा ट्रेलर पलट गया। पलटते ही शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गई। लपटें उठती देख राहगीरों ने सूचना दी। राजियासर पुलिस मौके पर पहुंची और पीलीबंगा तथा सूरतगढ़ की दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आगजनी में चालक खारा फरीदकोट (पंजाब) निवासी जोरा सिंह (30) पुत्र छिन्दा सिंह बुरी तरह झुलस गया। उसे हनुमानगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से बठिण्डा एम्स रेफर किया गया।

राजियासर थाना के एएसआई सज्जन कुमार मीणा ने बताया कि फरीदकोट से पशुचारा लेकर गुजरात जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

पीलीबंगा के बाद सूरतगढ़ दमकल पहुंची

सूचना पर पीलीबंगा की दमकल गाड़ी सबसे पहले पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इसके बाद सूरतगढ़ दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची और फायरमैन पंकज चौहान, पूर्ण सिंह व चालक राजेन्द्र गिल ने आग को काबू किया। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रेलर को मार्ग से हटवाया गया। ट्रेलर मालिक कुलविन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!