14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी पाकिस्तान जाना बंद हुआ, हमारी नहरों में बढ़ा

नहरी पानी को राजस्थान की नहरों में छोड़ने के बजाय पाकिस्तान की तरफ छोड़ने का मामला राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
पानी पाकिस्तान जाना बंद हुआ, हमारी नहरों में बढ़ा

पानी पाकिस्तान जाना बंद हुआ, हमारी नहरों में बढ़ा

पंजाब के हरिके हैडवर्क्स से पानी पाकिस्तान जाना बंद हो गया है। इसके बाद गंगनहर में पानी की आपूर्ति में व्यापक सुधार हुआ है। इंदिरा गांधी नहर में भी पानी की आपूर्ति में सुधार हुआ है। सतलुज और व्यास नदियों के आसपास के इलाके में पिछले दिनों बारिश व ओलावृष्टि होने से इन दोनों नदियों में पानी की अच्छी आवक होने से हरिके हैडवर्क्स पर पौंड लेवल में निरंतर सुधार हो रहा है। नहरी पानी को राजस्थान की नहरों में छोड़ने के बजाय पाकिस्तान की तरफ छोड़ने का मामला राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था।

हरिके हैडवर्क्स पर पानी की आवक बढ़ने पर पंजाब जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने 2 मार्च को 2500 क्यूसेक के करीब पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ दिया। इसमें से 670 क्यूसेक पानी हुसैनीवाला हैडवर्क्स होते हुए पाकिस्तान जाने पर यहां के किसान संगठनों ने विरोध जताते हुए पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को गंगनहर व इंदिरा गांधी नहर में छोड़े जाने की मांग की थी। उधर, पंजाब जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पानी की आवक बढ़ने पर हरिके हैडवर्क्स से पानी पाकिस्तान के लिए नहीं बल्कि पंजाब के ही लूथर सिस्टम के लिए छोड़ा गया था और जरूरत पूरी होने पर बंद कर दिया गया।

पंजाब जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को हुसैनीवाला हैडवर्क्स से डाउनस्ट्रीम में पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी की मात्रा शून्य थी। हरिके हैडवर्क्स पर पानी की आवक 7300 क्यूसेक थी। पाकिस्तान की ओर पानी जाना बंद होने के बाद इंदिरा गांधी नहर में हरिके से 1355 क्यूसेक पानी बढ़ा कर पानी की मात्रा 3800 क्यूसेक कर दी गई है। फिरोजपुर फीडर से गंगनहर में भी पानी की आपूर्ति बढ़ाई गई है। पंजाब में आरडी 45 पर गंगनहर को 2772 क्यूसेक पानी की आपूर्ति हो रही थी। राजस्थान पंजाब सीमा पर बने खखां हैड पर गंगनहर में 2255 क्यूसेक पानी की आपूर्ति मंगलवार शाम को हो रही थी। गंगनहर को अब निर्धारित शेयर से ज्यादा पानी पंजाब से मिल रहा है।

मरम्मत के काम में देरी

हरिके हैडवर्क्स पर पानी की आपूर्ति में सुधार के बावजूद पंजाब जल संसाधन विभाग सरहिंद फीडर नहर पर मरम्मत कार्य के चलते इंदिरा गांधी नहर में ज्यादा पानी नहीं छोड़ रहा। मरम्मत कार्य के लिए पंजाब ने 28 फरवरी तक के लिए बंदी ली थी। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में देरी हुई है। जहां मरम्मत कार्य चल रहा है वहां नहर में बारिश का पानी भरने से अब इस पानी के सूखने का इंतजार किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही पंजाब इंदिरा गांधी नहर में पानी बढ़ाएगा। तब इंदिरा गांधी नहर के साथ भाखड़ा नहर के किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल पाएगा।
बॉक्स में लगाएं .....

सरहिंद में पानी छोड़ा
पंजाब ने सरहिंद फीडर नहर पर हुए मरम्मत कार्य के परीक्षण के लिए बुधवार शाम 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है। पंजाब जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में देरी हुई थी। अब तक जो कार्य हुआ है, उसके परीक्षण के लिए अभी 500 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही पानी की मात्रा बढ़ा दी जाएगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!