
घर में आरक्षक ने किया सुसाइड (photo source- Patrika)
Police Constable Suicide: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कांस्टेबल अंतोश खलखो के रूप में हुई है, जो सोमवार रात को MCB जिले में अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौटा था।
मंगलवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वर्तमान में आरक्षक अन्तोश खलखो की पदस्थापना सूरजपुर पुलिस लाइन में थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से सुरक्षित नीचे उतारा।
Police Constable Suicide: पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आरक्षक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
Updated on:
10 Feb 2026 03:45 pm
Published on:
10 Feb 2026 03:44 pm
