6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकमगढ़, Apr 19, 2026

MP के ‘राम लोक’ प्रोजेक्ट में 8 करोड़ का भ्रष्टाचार! रामराजा सरकार मंदिर के सामने मोर्चा का प्रदर्शन

Ram Lok Project: मध्य प्रदेश की धर्मनगरी ओरछा मे बन रहे भव्य राम लोक परियोजना पर सवाल खड़े हो रहे है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने रामराजा सरकार मंदिर के सामने प्रदर्शन कर बड़े आरोप लगाए है।

8 Crore Corruption Alleged in Ram Lok Project orchha by bundelkhand nirman morcha mp news

8 Crore Corruption Alleged in Ram Lok Project (फोटो-Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा में रामलोक निर्माण परियोजना (Ram Lok Project) को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने माहौल गरमा दिया है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में रामराजा सरकार मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उन्होंने इस दौरान भूमि घोटाले और सरकारी संपत्ति हेराफेरी का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रामलोक निर्माण कार्य में करीब 8 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के संरक्षण में सरकारी संपत्तियों की हेराफेरी किए जाने की भी आशंका है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मामला केवल आर्थिक गड़बड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक धरोहर से भी जुड़ा हुआ है।

ईओडब्ल्यू या लोकायुक्त से करवाई जाए जांच

प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे ईओडब्ल्यू या लोकायुक्त से कराई जाए और जांच की समय सीमा तय की जाए, ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

भूमि घोटाले का उठाया मुद्दा

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ओरछा में कथित भूमि घोटाले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उन्हें निजी उपयोग में लिया गया, जबकि प्रशासन द्वारा नियमानुसार सरकारी संपत्ति के बोर्ड भी नहीं लगाए गए। इससे लोगों को स्टे लेने का समय मिल गया, जो पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है।

भ्रष्टाचार के विरोध में लगाए नारे

इस दौरान मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने भी भ्रष्टाचार के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के महामंत्री अशोक सक्सेना, जगदीश तिवारी, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, कोषाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, प्रदीप झा, अभय कड़ा, बच्चू तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

क्या है राम लोक परियोजना?

श्रीराम राजा लोक परियोजना, ओरछा के ऐतिहासिक राम राजा मंदिर के पास विकसित किया जा रहा एक भव्य धार्मिक और पर्यटन स्थल है। इस परियोजना का बजट 239 करोड़ जिसका उद्देशय ओरछा को विश्व स्तरीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करना, मंदिर प्रांगण का विस्तार करना और पर्यटकों को रामकथा विशेषकर बालकांड का अनुभव कराना है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 103 से अधिक नई दुकानें, पार्किंग एरिया, और एक विशाल प्रवेश प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है।परियोजना के चरणों में रामराजा मंदिर के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और हेरिटेज संरक्षण शामिल है, जिसमें बालकाण्ड और उत्तरकांड प्रांगण का निर्माण होगा। (MP news)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें