7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग को प्रेमजाल में फं साकर आगरा में एक लाख में बेचा

खरीददार गिरफ्तार, बेचने वाले आरोपी फ रार

2 min read
Google source verification
खरीददार गिरफ्तार, बेचने वाले आरोपी फ रार

खरीददार गिरफ्तार, बेचने वाले आरोपी फ रार

टीकमगढ़. बम्होरीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 10 वीं की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर अगवा किया और फिर बाद में आगरा ले जाकर एक लाख रुपए में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए उसे खरीदने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (गोमती बुद्ध नगर) से गिरफ्तार कर लिया ह। जबकि बेचने वाला आरोपी फिलहाल फ रार है।

जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले एक युवक ने नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगा लिया था। इसके बाद उसे आगरा ले जाकर एक लाख रुपए में बेच दिया गया और जबरन उसकी शादी करा दी गई। परिजन लगातार बच्ची की तलाश कर रहे थे।

पीडिता के परिजन ने बम्होरीकलां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि 23 सितंबर 2025 को छात्रा बम्होरीकलां आई थी। जहां उसने अपनी साइकिल रखी और बस से मऊरानीपुर की ओर चली गई। मोबाइल लोकेशन और साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच में पता चला कि नाबालिग उत्तर प्रदेश के थाना बज्जिला, गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में है। इसकी सूचना थाना प्रभारी नीतू खटीक ने एसपी को दी। उनके निर्देश पर जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने खरीदने वाले को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए नाबालिग लडक़ी को बरामद किया और उसे खरीदने वाले आरोपी धीरेंद्र कुमार उर्फ छोटे नायक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी मुलाकात टीकमगढ़ जिले के कुछ युवकों से आगरा में काम के दौरान हुई थी। जिन्होंने एक लाख रुपये लेकर नाबालिग को उसे बेच दिया था। पीडिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

वहीं नाबालिग को बेचने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नीतू खटीक, एएसआई हरिशंकर गौड़, प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा, अब्बास खान, जयकांत प्रजापति, अनूप अनुरागी, मनोज सविता, देवेंद्र सिंह गुर्जर रहे।