17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने घर में छिपा रखा था प्रेमी, पति की आंख लगते ही सुला दिया मौत की नींद

mp news: प्रेमी के प्यार के पागलपन में दो बच्चों की मां ने पति की हत्या की रच डाली साजिश, पत्नी-प्रेमी दोनों गिरफ्तार।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
tikamgarh

Wife along with lover killed husband while he was sleeping (AI IMAGE)

mp news: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में अवैध संबंध के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दो बच्चों की मां ने प्रेमी के प्यार में अपने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सोते वक्त हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तफ्तीश में उनके जुर्म का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

कमरे में मिली थी खून से लथपथ लाश

टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी मोहल्ले में रहने वाले रामकिशोर रजक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 14 फरवरी को रामकिशोर का शव उसके ही घर में कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला था। तब रामकिशोर की पत्नी सीमा ने बताया था कि पति ने खुद के सिर पर पत्थर से वार कर खुदकुशी की है लेकिन पुलिस की तफ्तीश में पत्नी सीमा की कहानी झूठी निकली। असलियत में पत्नी सीमा ने अपने प्रेमी सुनील बुनकर के साथ मिलकर पति रामकिशोर की सोते वक्त हत्या की थी।

घर में छिपा था प्रेमी, सोते वक्त पति को मार डाला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी सीमा ने सच कबूल लिया। पत्नी सीमा ने बताया कि वो सुनील से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती थी लेकिन पति रामकिशोर को इस बात का पता चल गया था। रोजाना उनके बीच विवाद होने लगे थे। प्रेमी सुनील के साथ मिलकर उसने पति रामकिशोर की हत्या की साजिश की। 13-14 की दरम्यानी रात उसने प्रेमी सुनील को घर बुलाकर छिपा दिया। पति रात में घर लौटा और खाना खाकर जब बिस्तर पर सो गया तो प्रेमी और उसने पत्थर से सिर कुचलकर पति रामकिशोर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!