4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

54 साल की उम्र में फेवरेट खलनायक ने दुनिया को कहा अलविदा, अभिनेता कमल रॉय को पड़ा दिल का दौरा

Actor Kamal Roy Passed Away: मलयालम इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता कमल रॉय ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कमल रॉय मशहूर अभिनेत्रियों उर्वशी, कल्पना और कलारंजिनी के भाई थे।

2 min read
Google source verification
Actor Kamal Roy Passed Away

Actor Kamal Roy Passed Away (सोर्स- इंस्टाग्राम)

Actor Kamal Roy Passed Away: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। गंभीर और 'खलनायक' भूमिकाओं से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता कमल रॉय का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण चेन्नई में हुआ। भले ही बीते कुछ वर्षों में वह फिल्मों में अधिक सक्रिय नहीं थे, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी सिनेप्रेमियों की यादों में जिंदा हैं।

मशहूर अभिनेत्रियों के भाई थे कमल

कमल रॉय का जन्म एक प्रतिष्ठित फिल्मी और साहित्यिक परिवार में हुआ था। वह मशहूर अभिनेत्रियों उर्वशी, कल्पना और कलारंजिनी के भाई थे। अभिनय उनके लिए विरासत में मिला हुनर था, लेकिन उन्होंने कभी इसका दिखावा नहीं किया। उनके परिवार की पहचान जितनी मजबूत थी, उतनी ही सादगी से कमल रॉय ने अपने करियर को आगे बढ़ाया। उनके दादा सूरनाड कुंजन पिल्लै मलयालम साहित्य के बड़े नाम रहे, जिन्हें पद्मश्री सम्मान भी प्राप्त था। बावजूद इसके, कमल रॉय ने अपने लिए अलग राह चुनी और शोर-शराबे से दूर रहकर काम किया।

'द किंग' मेकर जैसी फिल्मों में किया काम

फिल्मों में कमल रॉय को खासतौर पर खलनायक और गंभीर भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भले ही सीमित रही हो, लेकिन उनके किरदार प्रभाव छोड़ जाते थे। उन्होंने कई चर्चित मलयालम फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘कल्याण सौगंधिकम’, ‘वाचालम’, ‘लीडर’ और ‘द किंग मेकर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी काम किया और धारावाहिकों के जरिए दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

करियर का यादगार पल

उनके करियर का एक यादगार पल फिल्म युवजनोत्सवम के एक लोकप्रिय गीत में उनकी झलक भी रही, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं। कमल रॉय उन कलाकारों में से थे, जिनके रोल छोटे हो सकते थे, लेकिन उनका असर लंबे समय तक रहता था।

निजी जीवन में कमल रॉय

कमल रॉय अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी स्पष्ट और ईमानदार थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी, फैसलों और पछतावे के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि स्वभाव से विद्रोही होने के कारण उन्हें जीवन में कई नुकसान उठाने पड़े। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने कभी फिल्म इंडस्ट्री में काम मांगने की कोशिश नहीं की और जो मिला, उसे अपनी किस्मत मानकर स्वीकार किया।