AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Rajinikanth 75th Birthday: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाले 'थलाइवा' अपनी एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन सीन्स से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। एक्टर के जन्मदिन पर इंडस्ट्री के कई सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच, एक सुपरस्टार का पोस्ट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है और वह कोई और नहीं बल्कि रजनीकांत के एक्स दामाद धनुष हैं।
फिल्म 'तेरे इश्क में' फेम धनुष ने 'थलाइवा' यानी रजनीकांत के बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर उन्हें प्यार भरी बधाई दी है। उन्होंने 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक छोटा, लेकिन प्यारा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बस इतना लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा।" इसके साथ ही धनुष ने पोस्ट में कई प्यार भरे इमोजी भी शेयर किए हैं।
धनुष का यह पोस्ट रजनीकांत के फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का साल 2024 में तलाक हो गया था, जिसके बावजूद धनुष ने अपने एक्स ससुर को बर्थडे विश किया। धनुष के अलावा, साउथ स्टार एसजे सूर्या ने भी 'थलाइवा' के जन्मदिन पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें प्यार दिया है।

एक्टर ने पोस्ट में लिखा, "हमारे थलाइवर, महान सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" एसजे सूर्या ने जन्मदिन विश करते हुए रजनीकांत से जुड़ा एक स्पेशल वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके अब तक के यादगार किरदार दिखाई दे रहे हैं। 2 मिनट 39 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
12 Dec 2025 01:09 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।