6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road News: राजस्थान में यहां सड़कें होंगी चमाचम, 883KM तक बनेंगी नई सड़कें; 722 लाख होंगे खर्च

Rajasthan New Road: राजस्थान के टोंक जिले में सड़क विकास को रफ्तार मिलेगी। 18 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण के लिए 722 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Anil Prajapat

Feb 06, 2026

road news

खस्ताहाल सड़क मार्ग से गुजरते वाहन। फोटो: पत्रिका

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में सड़क विकास को रफ्तार मिलेगी। विधायकों की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़कें नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं।

टोंक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 18 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण के लिए 722 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इन प्रस्तावित उन्नयन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

मालपुरा में सबसे अधिक

प्रस्तावों के अनुसार मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 8 सड़कें शामिल की गई हैं, जिनकी अनुमानित लागत 336.20 लाख रुपए है। वहीं, निवाई विधानसभा क्षेत्र में 2 सड़कें, जिनकी अनुमानित लागत 18 लाख रुपए है, का प्रस्ताव भेजा गया है। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़कें, जिनकी लागत 295.59 लाख रुपए है, के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव है, जबकि टोंक विधानसभा क्षेत्र में 4 सड़कें, जिनकी कुल लागत 73.30 लाख रुपए है, के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।

स्टेट हाईवे और एमडीआर शामिल

सार्वजनिक निर्माण विभाग टोंक के अधीक्षण अभियंता एचएल मीणा ने बताया कि ये प्रस्ताव वर्ष 2026-27 के तहत एसएच (स्टेट हाईवे) और एमडीआर (मिनरल डिस्ट्रीब्यूटेड रोड) श्रेणी की सड़कें शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 291 किलोमीटर से अधिक है। इसके अलावा, नॉन-पेचेबल (नॉन-तुरंत मरम्मत योग्य) सड़कें भी अलग से प्रस्तावित की गई हैं।

बजट आवंटन के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इन प्रस्तावों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने और बजट आवंटन के बाद संबंधित सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने पर नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सड़कें मिलेंगी, जिससे न केवल यातायात में सुविधा होगी, बल्कि जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।