5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक, Jun 05, 2026

टोंक में ACB का ट्रैप: 20 हजार की रिश्वत लेते AEN सहित दो गिरफ्तार, मीटर लौटाने की एवज में मांगे थे 25 हजार

Tonk ACB Trap : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टोंक इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) टोंक के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर और एक दलाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Tonk ACB

फोटो पत्रिका नेटवर्क

टोंक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टोंक इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) टोंक के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर और एक दलाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने की। आरोपी नवनीत सिंह गुर्जर (44) पुत्र ब्रजराज सिंह निवासी मानसरोवर, जयपुर हाल सहायक अभियंता जेवीवीएनएल टोंक तथा मोहम्मद शाजिम (32) पुत्र मोहम्मद आबिद निवासी वार्ड नम्बर 32, टोंक हाल कम्प्यूटर ऑपरेटर जेवीवीएनएल टोंक को गिरफ्तार किया गया।

वीसीआर भरने की धमकी देकर मांगे 25 हजार

एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार 4 जून 2026 को परिवादी के घर विद्युत विभाग की टीम पहुंची और मीटर की फोटो लेकर उसे खोलकर अपने साथ ले गई। इसके बाद सहायक अभियंता नवनीत गुर्जर ने वीसीआर भरने की धमकी देते हुए मीटर वापस देने के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। सत्यापन के दौरान आरोपी ने राशि कम कर 20 हजार रुपए लेने पर सहमति जताई। इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज नारायण टोगस के सुपरवीजन में ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एईएन और दलाल को मौके पर ही दबोचा

ट्रेप के दौरान नवनीत सिंह गुर्जर ने परिवादी को अपने कार्यालय में कार्यरत सहयोगी मोहम्मद शाजिम को रिश्वत राशि देने के निर्देश दिए। परिवादी ने जैसे ही 20 हजार रुपए शाजिम को दिए, उसने राशि गिनकर अपनी पैंट की दाहिनी पीछे की जेब में रख ली। एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिश्वत की राशि बरामद कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा घूसखोरों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। हनुमानगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुवार को कार्रवाई करते हुए चाहूवाली पटवार मंडल, तहसील टिब्बी के राजस्व पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी पटवारी पर परिवादी के पिता के नाम इंतकाल (नामांतरण) दर्ज करने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें