6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Supreme court में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत ने एक टिप्पणी की। इसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की। उनकी टिप्पणी का विरोध हुआ तो उन्होंने सफ़ाई भी दी और कहा कि उनके बयान को संदर्भ से काट कर प्रचारित किया गया। इसी बीच अभिषेक दीपके नाम के एक युवा ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से एक सोशल मीडिया हैंडल बना लिया। कुछ ही वक़्त में उनके करोड़ों followers बन गए। सुरक्षा का हवाला देकर दीपके का वह सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक करवा दिया गया। इसके बाद इस मसले पर बहस और तेज हो गई और दीपके टीवी, अखबार और सोशल मीडिया में छा गए। इसी के बीच छह जून को पहली बार वह सड़क पर भी उतरे और दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग करते हुए प्रदर्शन किया।