
Photo- Patrika
उदयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मेवाड़-मारवाड़ के बीच रेल कनेक्टिविटी अब तक नहीं हो पाई है। इसके लिए अब तक जो प्रयास चल रहे हैं, उनमें तेज लाने के लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे, ताकि जल्द ही परिणाम दिख सके।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय मीडिया सेंटर में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने की दिशा में दूरदर्शी और मजबूत दस्तावेज है, जो देश के आधारभूत ढांचे, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को नई गति देगा।
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में देश विकास के मामले में पिछड़ा था, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से ऐसे बदलाव हुए, जिन्हें देशवासी स्वयं महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2013 में केवल 2.5 करोड़ लोग आयकर देते थे, वहीं 2024-25 में बढ़कर 9.2 करोड़ हो गई, जो आर्थिक सशक्तीकरण का प्रमाण है। प्रति व्यक्ति आय 2004-05 में 23,203 रुपए से बढ़कर 2024-25 में 2,05,324 रुपए हो गई है।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पार्टी कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन किया। कहा कि आधुनिक राजनीति में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका अहम हो चुकी है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तकनीक के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए।
मदन राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट को कभी कुछ खरीदने को मिला है क्या, वे राजेश पायलट के बेटे हैं। उनको आटे-दाल का भाव क्या मालूम। अशोक गहलोत हमारे बजट की तारीफ करेंगे तो उनकी दुकान खाली हो जाएगी। ऐसे में वे प्रशंसा नहीं, विरोध ही तो करेंगे।
मीडिया प्रभारी सीमा चंपावत ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, डॉ. अलका मूंदड़ा, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, ग्रामीण विधायक फूलसिंह, प्रमोद सामर, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, बीआर चौधरी, पिंकी मांडावत, मांगीलाल जोशी, शहर महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा, दीपक शर्मा, जिनेंद्र शास्त्री, चंचल अग्रवाल मौजूद थे।
Updated on:
03 Feb 2026 03:26 pm
Published on:
03 Feb 2026 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
