6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर, Jun 06, 2026

Rajasthan: RTO इंस्पेक्टर से भाजपा नेता बोला, ‘ऊंची आवाज में बात मत कर’, वायरल वीडियो में सामने आई घटना

BJP Leader RTO Clash: उदयपुर- पिंडवाड़ा हाइवे पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष और आरटीओ इंस्पेक्टर के बीच हाईवे पर विवाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों में कहासुनी हो नजर आ रही है। घटना के बाद आरटीओ इंस्पेक्टर की ओर से भी थाने में रिपोर्ट दी है।

BJP Leader RTO Clash,Rajasthan

photo: patrika

BJP Leader RTO Clash: उदयपुर- पिंडवाड़ा हाइवे पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष और आरटीओ इंस्पेक्टर के बीच हाईवे पर विवाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों में कहासुनी हो नजर आ रही है। घटना के बाद आरटीओ इंस्पेक्टर की ओर से भी थाने में रिपोर्ट दी है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी आरटीओ की ओर से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक ट्रैक्टर में पोल के खड्डे खोदने की मशीन लगी थी। इसे देख आरटीओ ने ट्रैक्टर को रोककर जब्त किया था। इसका ड्राइवर ने विरोध किया और बीजेपी के गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी को मामले की सूचना दी। इस पर निखिल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ड्राइवर को अपना स्टाफ बताया। यह भी कहा कि ट्रैक्टर उनका है और ठेके पर दे रखा था। आरटीओ अधिकारी की ओर से ट्रैक्टर के दस्तावेज मांगने पर आरटीओ इंस्पेक्टर और मंडल अध्यक्ष के बीच जमकर बहस हो गई, इसके बाद आरटीओ ने गोगुंदा थाने में रिपोर्ट दी।

80 हजार रुपए मांगने का आरोप

मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरटीओ इंस्पेक्टर ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। ट्रैक्टर सीज करने पर दोपहर में आरटीओ ऑफिस में 52 हजार 200 रुपए का कमर्शियल यूज करने का टैक्स भी जमा करवा दिया। तब भी आरटीओ अधिकारी पूरा मामला सेटल करने के पहले 1 लाख रुपए मांग रहे थे।

आखिर में 80 हजार रुपए लेकर सेटलमेंट करने की बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीओ इंस्पेक्टर सुनील चौधरी जानबूझकर ट्रैक्टर ड्राइवर शंकर सिंह को परेशान कर रहे थे, जबकि ट्रैक्टर में मजदूर बैठे हुए थे। ट्रैक्टर में लगी मशीन से बिजली के पोल को खोदने का काम किया जाता है।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी लगा चुके लताड़

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा रोड़ पर वर्ष 2022 में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया था। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या निम्बाहेड़ा की ओर से वहां पर पहुंचे और मौके पर परिवहन विभाग के दस्ते के निरीक्षक एवं गार्ड को जमकर लताड़ भी लगाई।

ट्रक चालकों का आरोप था कि परिवहन विभाग की निरीक्षक शकिला बानू अधिकारी एवं गार्ड कागजात जांच के नाम पर उन्हें परेशान कर रहे है तथा अवैध वसूली कर रहे है। जिस पर आक्या ने परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें