AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीलख गांव में कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष अपने हिस्ट्रीशीटर साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मोर का शिकार कर नॉनवेज पार्टी की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीलख गांव के एक खेत में मोर का शिकार कर उसका मांस पकाया जा रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल (45) के खेत में बने कमरे में तीन लोग मोर का मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से रूपलाल के साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुन मीणा (55) और उसके साथी राकेश मीणा (38) को गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन मीणा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 16 से ज्यादा राजस्थान में दर्ज बताए गए हैं।
मौके से मोर के पंख और अधजला सिर बरामद हुआ, जिसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद मोर के शिकार की पुष्टि की। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने नॉनवेज पार्टी के उद्देश्य से मोर का शिकार किया था।
यह वीडियो भी देखें
पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां रिमांड की मांग की गई। पुलिस का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Dec 2025 07:21 pm
Published on:
22 Dec 2025 05:52 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।