AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Best Place For New Year And Christmas Celebration: लेकसिटी उदयपुर में आगामी दस से पंद्रह दिनों तक पर्यटन अपने चरम पर रहेगा। नए वर्ष के स्वागत और वर्ष 2025 के अंतिम दिनों को यादगार बनाने के लिए देसी-विदेशी पर्यटकों की बड़ी आमद शुरू हो चुकी है। पर्यटन सीजन पूरे पीक पर पहुंच रहा है। इसका असर शहर की रौनक, होटल उद्योग और सड़कों पर वाहनों की बढ़ती भीड़ से नजर आने लगा है।
लेक सिटी की झीलें, महल, ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। खासकर नए साल के जश्न को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। होटल, रिसॉर्ट और विला में एडवांस बुकिंग लगभग हो चुकी है।
कई प्रमुख होटलों में तो पहले ही हाउसफुल की स्थिति बन गई है। स्कूलों में अवकाश शुरू होते ही बड़ी संख्या में परिवार सहित लोग उदयपुर घूमने पहुंच जाएंगे। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में इस सीजन को लेकर अनुसार इस बार बीते वर्षों की तुलना में पर्यटकों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।
लेक पिछोला, फतहसागर, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ की भी आवाजाही शुरू हो गई है। शाम समय बाजारों, कैफे और रेस्तरां में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है।
बढ़ते पर्यटन दबाव से शहर की यातायात व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है। सड़कों पर अभी से जाम की स्थिति बनने लगी है। चेतक सर्किल, कुम्हारों का भट्टा, डेली गेट, शास्त्री सर्किल, सूरजपोल, उदरपोल और गुलाब बाग जैसे प्रमुख मार्गों पर दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
सुबह और शाम ही नहीं, दिन में भी कई जगह यातायात के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस और प्रशासन के सामने अगले एक पखवाड़े तक यातायात सुचारु रखना चुनौती रहेगा। यदि पर्यटकों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी जाम से जूझना पड़ सकता है। यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ सकते हैं।
पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं। लेकसिटी में पर्यटक बड़ी संख्या में आएंगे। देसी पर्यटकों में भी उदयपुर का आकर्षण तेजी से बढ़ा है।
शिखा सक्सेना, उप निदेशक, पर्यटन
दिसंबर माह के अंतिम दिनों में पर्यटन सीजन परवान पर रहता है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। लेक सिटी के लिए यह सीजन अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। पुलिस और प्रशासन को पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए विकल्प तलाशना चाहिए।
सुदर्शनदेवसिंह कारोही
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Dec 2025 02:03 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।