8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर म्यूजिक फेस्टिवल में तुर्किये सिंगर पर भारी बवाल, ऐनवक्त पर रद्द हुआ शो, ‘जो पाकिस्तान का साथी, उसे भारत में मंच नहीं’

Udaipur Music Festival: उदयपुर म्यूजिक फेस्टिवल में तुर्किये सिंगर के शो को लेकर भारी विवाद हो गया। NSUI कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान समर्थन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव के बीच आयोजकों ने ऐनवक्त पर कार्यक्रम रद्द कर दिया।

2 min read
Google source verification
Udaipur Music Festival

तुर्किये सिंगर पर भारी बवाल, ऐनवक्त पर रद्द हुआ शो (फोटो- पत्रिका)

Udaipur Music Festival: लेकसिटी उदयपुर में चल रहे वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान तुर्किये की मशहूर सिंगर सेलिन सुम्बुलटेपे का कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया। आयोजकों ने शनिवार शाम 7 बजे शुरू होने वाले शो को निर्धारित समय से करीब आधे घंटे पहले निरस्त करने का फैसला लिया। कार्यक्रम रद्द होने के पीछे एनएसयूआई द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तुर्किये ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का समर्थन किया है, इसलिए भारत में तुर्किये के कलाकारों को मंच देना उचित नहीं है। शनिवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शाम को गांधी ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी की गई।

विरोध के बाद लिया गया निर्णय

कार्यक्रम स्थल पर बढ़ते तनाव को देखते हुए आयोजकों ने सेलिन सुम्बुलटेपे का शो रद्द करने का निर्णय लिया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने दावा किया कि आयोजकों ने भविष्य में तुर्किये के कलाकारों को मंच न देने का आश्वासन दिया है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित नायक ने कहा कि मेवाड़ की धरती पर ऐसे देश के कलाकार को मंच देना उचित नहीं है, जो भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

सिंगर सेलिन सुम्बुलटेपे के बारे में

सेलिन सुम्बुलटेपे तुर्किये की प्रसिद्ध फ्यूजन फोक-पॉप सिंगर हैं। उन्होंने 2024 में ‘हेमहाल’ नामक एल्बम रिलीज किया था, जिसमें लेबनान के सिंगर जैद हमदान के साथ काम किया। यह एल्बम उनके होमटाउन हाटे (तुर्किये के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र) की संस्कृति से प्रेरित बताया जाता है।

प्रशासन और आयोजकों की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी से इनकार किया, जबकि जिला कलेक्टर नमित मेहता की ओर से भी स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। फेस्टिवल में अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के कार्यक्रम तय समयानुसार जारी हैं, जबकि केवल तुर्किये की सिंगर का शो रद्द किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग