6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौफनाक इंतकाम: पत्नी को नहीं भेजा तो जीजा ने साले को तड़पा-तड़पाकर मार डाला, मरने के बाद भी पिलाया जहर

गोगुंदा थाना क्षेत्र में जीजा की बेरहमी से पिटाई के बाद साले की मौत का मामला सामने आया है। पत्नी को पीहर से नहीं भेजने से नाराज दामाद ने ससुर और साले का अपहरण किया।

2 min read
Google source verification
Women Brutally Murdered

Crime (File Photo)

उदयपुर: डबोक थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी को पीहर से वापस नहीं भेजने से नाराज एक दामाद ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ससुर और साले का अपहरण कर उन्हें गोगुंदा के जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की।

इस घटना में 18 वर्षीय साले की मौत हो गई, जबकि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन सामने आया है। इस खुलासे के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि रेला (डबोक) निवासी सुरेंद्र सिंह देवड़ा (18) और उसके पिता किशन सिंह देवड़ा (65) को मंगलवार शाम करीब 8 बजे उनका दामाद तारपाल गोगुंदा निवासी जितेंद्र सिंह सिसोदिया अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार में जबरन बैठाकर ले गया। आरोप है कि गोगुंदा के जंगल में ससुर को कार में बंधक बना दिया गया, जबकि साले सुरेंद्र को जंगल में ले जाकर बुरी तरह मारपीट की गई।

मारपीट के दौरान सुरेंद्र बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एमबी चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका और घटना की कड़ी को जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

पोस्टमॉर्टम में जहर से मौत, मामला बना रहस्य

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत किसी जहरीली वस्तु के सेवन से हुई है। सवाल यह है कि जंगल में मारपीट के दौरान जहर कहां से आया और युवक ने स्वयं खाया या उसे जबरन पिलाया गया। यह फिलहाल जांच का विषय है।

पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दामाद जितेंद्र सिंह सिसोदिया एवं उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शराब और घरेलू हिंसा बनी विवाद की जड़

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र सिंह का विवाह दिसंबर 2025 में किशन सिंह की पुत्री जसोदा से हुआ था। विवाह के बाद से ही दामाद द्वारा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की जाती थी। परेशान होकर पिता कई बार बेटी को पीहर ले आए। हाल ही में एक सप्ताह पूर्व भी मारपीट के बाद बेटी को मायके लाया गया था। इसी बात से नाराज होकर दामाद ने कथित रूप से अपहरण और मारपीट की साजिश रची, जो अंततः युवक की मौत में बदल गई।