AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Robbery Case : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आने वाल इंदौर रोड स्थित पॉश कॉलोनी अमरनाथ एवेन्यू में मंगलवार-बुधवार रात हुई सनसनीखेज चोरी ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। बदमाश कॉलोनी के पीछे की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे और सूने मकान को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह रही कि मकान में लगे अत्याधुनिक सेंसर सिस्टम भी चोरों को नहीं रोक सके।
मकान मालिक पुरुषोत्तम गोयल उस समय बेटी के यहां गए हुए थे। रात करीब 02.45 बजे बदमाशों ने जैसे ही सेंसर तोड़े, अलार्म सीधे गोयल के मोबाइल पर बज उठा। उन्होंने रात करीब 03 बजे अपने यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों को कॉलोनी भेजा। कर्मचारी बाइक से कॉलोनी पहुंचे तो मकान के बाहर ताला लगा दिखा। उन्होंने यह मानकर कि सब कुछ सुरक्षित है, वापस लौट गए। इसी दौरान बदमाश मकान के भीतर आराम से चोरी को अंजाम दे रहे थे।
सीसीटीवी और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर सामने आया कि, 3 नकाब पौश बदमाश जो पैर में स्लीपर पहने हुए थे। वे रात 2.45 बजे मकान में घुसे और सुबह 4.53 बजे बाहर निकले। यानी करीब 02 घंटे 08 मिनट तक वे घर के अंदर रहे। इस दौरान लाखों रुपए नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।
मकान मालिक के अनुसार चोरी में भारी नुकसान हुआ है, हालांकि अभी सटीक रकम और जेवरों का पूरा आकलन नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है करीब २० लाख नकद और जेवर सहित लाखों रुपए का माल बदमाश समेट ले गए। जो साल २०२५ की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है।
घटना ने कॉलोनी के मेन गेट पर तैनात रहने वाले सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक यहां ब्लेक पैंथर सिक्यूरिटी कंपनी के जितेन्द्र सिंह की ड्यूटी थी। लेकिन, बदमाशों ने करीब 200 मीटर दूर कॉलोनी के पीछे की बाउंड्रीवाल को फांदा और मकान में पीछे से घुस गए। एफएसएल और पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने आराम से पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ प्रवेश किया था। ये भी चर्चा है कि, पूरी कॉलोनी में सिर्फ यही एक मकान सूना था, जिसकी जानकारी चोरों को कैसे लगी। इसे लेकर पुलिस आसपास के मकानों में काम करने वाले कर्मचारियों का डाटा जुटा रही है।
सूचना पर सुबह नानाखेड़ा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस रेकी, अंदरूनी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
17 Dec 2025 02:44 pm
Published on:
17 Dec 2025 02:42 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।