7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह-सुबह महाकाल के दर पर दिखे मीका सिंह, भस्म आरती लगाई हाजिरी

Mika Singh in Mahakal bhasm aarti: मशहूर गायक मीका सिंह आज महाकाल के दरबार पहुंचे हैं, इस दौरान वे भस्म आरती में शामिल हुए...

2 min read
Google source verification
Mika Singh in Bhasm Aarti Mahakal Ujjain

Mika Singh in Bhasm Aarti Mahakal Ujjain (photo:patrika)

Mika Singh in bhasm aarti Mahakal ujjain: संगीत की दुनिया के मशहूर गायक मीका सिंह ने आज शनिवार तड़के उज्जैन स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। मीका सिंह ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान वे पूरी तरह श्रद्धा में लीन नजर आए।

मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान

भस्म आरती में शामिल होने के बाद मंदिर परिसर में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मीका सिंह का स्वागत और सम्मान किया गया। समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रतीक स्वरूप प्रसाद, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

मीका ने बताया क्यों आए महाकाल की शरण में

मीका सिंह ने महाकाल दर्शन के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि 'महाकाल के दर्शन से मन को एक अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि ये अपने आप में ही एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में कहना मुश्किल है। उन्होंने धार्मिक नगरी उज्जैन की आध्यात्मिक आभा की भी तारीफ की।

मीका से पहले गायन की ये मशहूर हस्तियां भी पहुंच चुकी हैं उज्जैन

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि कला और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र भी रहा है। मीका सिंह से पहले भी कई प्रसिद्ध गायक भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। इनमें लता मंगेशकर, कैलाश खेर, सोनू निगम, शान, हरिहरन, सुखविंदर सिंह, अनु मलिक और विशाल-शेखर जैसे नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि कई गायकों ने यहां दर्शन के बाद अपने आध्यात्मिक अनुभव सार्वजनिक रूप से साझा किए हैं।

गौरतलब है कि श्रद्धा, संगीत और साधना के संगम का यह सिलसिला महाकाल नगरी उज्जैन को लगातार देश-दुनिया में एक अलग ही पहचान दिला रहा है।