AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Unnao YouTuber उन्नाव का रहने वाला अनुराग द्विवेदी चर्चा में बना हुआ है। इसके खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मामला तब सुर्खियों में आया जब बीते 25 नवंबर को दुबई में अरविंद द्विवेदी की शादी हुई। इस दौरान उसने 130 से ज्यादा मेहमानों को दुबई बुलाया था। यह शादी क्वीन एलिजाबेथ क्रूज में सम्पन्न हुई थी। मेहमानों को दुबई के बीस लग्जरी होटल में रोका गया था। एक मेहमान के ऊपर करीब 1 लाख का खर्च किया गया था। यही नहीं, मेहमानों को बुर्ज खलीफा और दुबई क्रीक भी दिखाया गया था। बारातियों के यातायात के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले यूट्यूबर और क्रिकेट इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी के खिलाफ ईडी ने शिकंजा कसा है। अवैध बैटिंग प्लेटफॉर्म से संबंधों को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्नाव पहुंची ईडी ने अरविंद द्विवेदी की लग्जरी गाड़ियां लैंबॉर्गिनी और मर्सिडीज को जब्त किया है। इसके साथ ही बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर कैश जब्त किया गया है।
अरविंद द्विवेदी ने तमन्ना से शादी की है। यह शादी शाही अंदाज में हुई थी। उन्नाव और अन्य स्थानों से 130 मेहमानों को दुबई बुलाया गया था। यह शादी क्वीन एलिजाबेथ क्रूज में आयोजित की गई थी। भारत से गए मेहमानों को पांच फ्लाइट से दुबई बुलाया गया था और आने-जाने का खर्चा अरविंद द्विवेदी की तरफ से उठाया गया था। इसके साथ ही ट्रेवल, वीजा, घूमने-फिरने के लिए भी अरविंद द्विवेदी की तरफ से व्यवस्था की गई थी। बताया जाता है कि कई मेहमान ऐसे थे जिनका पासपोर्ट नहीं बना था। उनके भी अरविंद द्विवेदी ने ही बनवाए हैं।
बताया जाता है कि एक मेहमान पर करीब एक लाख का खर्च हुआ है। जिसमें आने-जाने और होटल का खर्च शामिल है। मेहमानों को दुबई के 25 होटल में रोका गया था। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर और एक्टर ने शादी में प्रस्तुति दी थी। अरविंद अनुराग द्विवेदी को कई सम्मन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी हाजिर नहीं हुआ है जबकि तीन सहयोगियों को ED ने गिरफ्तार किया है जिसने खुलासा किया है कि अरविंद द्विवेदी बैटिंग प्लेटफार्म को प्रमोट करता था जहां से मिली धनराशि को दुबई के रियल एस्टेट में लगाया गया है। हवाला के माध्यम से दुबई के रियल एस्टेट में लगाया गया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
24 Dec 2025 11:36 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।