11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर धूप सेंक रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटी की मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ताजोपुर के बाबू का पूरा गांव में घर के बाहर धूप में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Jabalpur car accident

Jabalpur car accident- (Representational Photo)

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ताजोपुर के बाबू का पूरा गांव में घर के बाहर धूप में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों लोग गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, रीता देवी, उनकी बेटी गोल्डी राजभर, सास मुखिया राजभर और बहन का बेटा शिवम राजभर घर के बाहर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक कार लेकर वहां पहुंचा और अनियंत्रित होकर सीधे परिवार पर चढ़ा गया। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मचा हड़कंप

परिजन घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान बेटी गोल्डी राजभर ने भी दम तोड़ दिया। मुखिया राजभर और शिवम राजभर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सरायलखंसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने लगाया ये आरोप

परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर की गई वारदात है। उनका कहना है कि आरोपी चालक ने रंजिश के चलते कार को घर के सामने मोड़कर तेज रफ्तार में सभी को कुचल दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।परिजनों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग