AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Hardoi Lok Sabha Chunav Result 2024: हरदोई लोकसभा सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी के जयप्रकाश रावत और सपा की उषा वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भाजपा हरदोई से लगातार दो संसदीय चुनावों में विजयी रही है और साल 2024 का चुनाव भी बीजेपी ने अपने नाम कर लिया है।
हरदोई लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| 1. जयप्रकाश रावत | भारतीय जनता पार्टी | 486798 |
| 2. उषा वर्मा | समाजवादी पार्टी | 458942 |
| 3. भीमराव अंबेडकर | बसपा | 122629 |
हरदोई लोकसभा सीट के अंदर पांच विधानसभाएं आती हैं। सवायजपुर, शाहबाद, हरदोई, गोपामऊ और सांडी। सभी विधानसभा सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है।
हरदोई में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां के वोटर्स में कुर्मी, ब्राह्मण, राजपूत और वैश्य का दबदबा है। तीन लाख से ज्यादा कुर्मी, ढाई लाख से ज्यादा ब्राह्मण और ठाकुर के वोट हैं। अनुसूचित जाति के वोटर्स की संख्या यहां करीब 31 फीसदी है। 14 फीसदी के आसपास यहां मुस्लिम वोटर्स हैं।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हरदोई लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के जय प्रकाश रावत ने जीत दर्ज की थी। उनका मुकाबला सपा की ऊषा वर्मा के साथ हुआ, जो सपा और बसपा की संयुक्त उम्मीदवार थीं। जय प्रकाश को इस चुनाव में 5 लाख 68 हजार 143 वोट मिले थे, जबकि वर्मा के खाते में 4 लाख 35 हजार 669 मत आए। भाजपा को यहां एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी।
साल 2014 में पूरे प्रदेश में मोदी लहर थी। इस बार भाजपा ने हरदोई सीट से अंशुल वर्मा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं बसपा ने शिव प्रसाद वर्मा को टिकट दिया था। भाजपा के अंशुल वर्मा ने 81 हजार 343 वोटों से जीत दर्ज की थी। अंशुल वर्मा को जहां 3 लाख 60 हजार 501 वोट मिले थे। वहीं शिव प्रसाद वर्मा को 2 लाख 79 हजार 158 मत मिले। सपा की ऊषा वर्मा इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थीं। उन्हें 2 लाख 76 हजार 543 वोट मिले थे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
04 Jun 2024 11:09 pm
Published on:
04 Jun 2024 09:17 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।