Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

नाटकीय ढंग से पुलिस के ट्रैप में फसा सौदागर! होटल में नकली के साथ करता रहा पुलिस का इंतजार

UP Crime सहारनपुर में बैठा नकली नोटों का सौदागर राजस्थान पुलिस के ट्रैप में ऐसा फंसा कि मानों खुद ही गिरफ्तारी दे बैठा।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
fake currency
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

UP Crime : राजस्थान पुलिस ने सहारनपुर में ऐसा चक्कर चलाया कि नकली नोटों का सौदागर होटल के रूम में बैठकर पुलिस टीम का ही इंतजार करता रहा। फिल्मी अंदाज में पुलिस होटल रूम में दाखिल हुई और सौदागर को नकली नोटों ( fake currency ) से भरे बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सहारनपुर से गौरव पुंडीर गिरफ्तार

सहारनपुर की है। राजस्थान पुलिस को पता चला कि सहारनपुर का रहने वाला गौरव पुंडीर नाम का एक युवक नकली नोटों का सौदागर है। सहारनपुर के ही नकली नोट राजस्थान में भी भेजा जा रहे हैं। पिछले दिनों राजस्थान पुलिस ने एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके पास से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के नकली नोट मिले थे। पुलिस ने सहारनपुर के गौरव पुंडीर को पकड़ने के लिए इसी युवक को जरिया बनाया। नकली नोटों के साथ गिरफ्तार युवक गोविंद को पुलिस ने जेल से बाहर निकलवाया और फिर नाटकीय ढंग से इसे चारा बनाया।

पुलिस के बनाए ट्रैप में ऐसा फंसा गौरव

पुलिस ने गोविंद से कहा कि सहारनपुर के गौरव को फोन करे और उससे पैसों की मांग करे। इस दौरान गोविंद पुलिस की हिरासत में था और उसे यह हिदायत दी गई थी कि गौरव को जरा भी भनक नहीं लगनी चाहिए कि पुलिस साथ है। गोविंद ने ऐसा ही किया और सहारनपुर के गौरव से और नकली नोटों की डिमांड की। इस बार गौरव ने कहा कि पुलिस की सख्ती बहुत है तो इस बार बदले में थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। इस पर गोविंद सहमत हो गया। गोविंद वहीं कर रहा था जो राजस्थान पुलिस उसे बोल रही थी। इस तरह दोनों के बीच डील हुई कि सहारनपुर के होटल से पैसा नकली नोटों का लेन-देन होगा।

एक घंटे पहले सौदागर ने बदल दी लोकेशन

अब तक सभी कुछ राजस्थान पुलिस के अनुसार चल रहा था। लोकेशन मिलते ही राजस्थान पुलिस गोविंद को राजस्थान से साथ लेकर सहारनपुर पहुंच गई। इस बीच गौरव को कुछ अटपटा लगा तो उसने ठीक एक घंटे पहले होटल की लोकेशन बदल दी और फिर गोविंद से कहा कि दूसरे होटल पहुंचना है। राजस्थान पुलिस ने गोविंद से कहा कि कोई बात नहीं उसे हां बोल दो। इस तरह पुलिस गोविंद को लेकर दूसरे होटल में पहुंची यहां गौरव नकली नोटों से भरे बैग के साथ बैठा हुआ था। राजस्थान पुलिस ने इसे होटल के कमरे में ही दबोच लिया। यहां से पुलिस इसे लेकर कोतवाली लेकर पहुंची और फिर ट्राजिक्ट रिमांड पर राजस्थान ले गई।

ये है पूरा मामला ( UP Crime )

14 दिसंबर को जयपुर की चित्रकूट पुलिस ने गोविंद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके पास से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत के नकली नोट बरामद किए थे। पकड़े गए गोविंद से पूछताछ की गई तो इसने बताया कि नकली नोट सहारनपुर से लाता है। इसने पूछताछ में बताया था कि गोविंद उसे सहारनपुर से पैसे देता है। इसके बाद पुलिस ने गोविंद को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने गौरव के पकड़ने के लिए ट्रैप बनाया और इसी ट्रैप में गेविंद फंस गया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar